jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिवनी मालवा : पत्रकारों के द्वारा माता सरस्वती के अवतरण दिवस पर पूजा की गई

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : पुराने बस स्टैंड के पास पत्रकार कार्यालय में बुधवार को सरस्वती जी के जन्मदिन पर पत्रकारों ने सरस्वती जी की पूजा अर्चना की हिंदू आराध्य देवी मां सरस्वती का त्योहार सरस्वती पूजा है, जिसे बसंत पंचमी भी कहा जाता है। यह ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी पूजा करने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत ऋतु की शुरुआत पर भी शुरू होता है । यह वो मौसम है जब फूल खिलते हैं, और पेड़ों को कठोर सर्दियों के बाद अपनी हरियाली वापस मिलती है।

- Install Android App -

बसंत पंचमी उत्सव पर पत्रकारों के द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी से बसंत ऋतु आरंभ होती है। बसंत का उत्सव प्रकृति का उत्सव है। इस दिन माता सरस्वती की उपासना और पूजा की जाती है। बुद्धि, विद्या और वाणी की माता सरस्वती का अवतरण दिवस है। हम पत्रकारों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है।