jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने गूगल मीट से राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा की

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा की। गूगल मीट में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष खरे सहित अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कोलाहल अधिनियम का सख्ती से पालन कराते हुए अपने क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करें। उन्होने निर्देशित कि राजस्व महा अभियान 29 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान सीमांकन, बंटवारे संबंधी प्रकरणों का निराकरण करें। सभी अधिकारी क्षेत्र का सतत भ्रमण करें तथा अपनी दौरा डायरी में भ्रमण की विस्तृत जानकारी रखें। उन्होने निर्देशित किया लोक सेवा संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि एल-4 पर लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि दस्तावेजों के अभाव में योजनाओं का लाभ यदि नहीं मिल पाता है तो उसके लिये संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सभी एसडीएम विस्फोटक सामग्री के निरीक्षण की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें। सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा समिति व ब्लाक उपार्जन समिति की बैठक अनिवार्य रूप से लें। साथ ही हर माह अनुश्रवण समिति की बैठक लेकर पोषण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करें।