हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को न्याय दो ! 23 फ़रवरी को घंटाघर चौक शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेगा सर्वसमाज ब्राह्मण समाज
हरदा : 6 फरवरी हरदा का काला दिन जो निगल गया कई गरीबों की जिंदगी। फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों के हक़ के लिए 23 फ़रवरी सुबह 10 बजे से घंटाघर चौक पर सर्वसमाज आंदोलन शुरू किया जा रहा है, सभी लोगों से निवेदन है की पीड़ितों के हक़ की इस लड़ाई में उनके साथ आगे आ कर खड़े हों I
हमारी माँग:
1. हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों को उचित मुआवजा, इलाज और संरक्षण
2. हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट की सही वैज्ञानिक जांच, नुकसान का मूल्यांकन
3. पीड़ितों की सही संख्या का पुनः आकलन
4. मामले के जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों पर भी केस दर्ज करना और कानूनी कार्रवाई करना।

