jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Mousum news :आसमान में छाए बादल नर्मदापुरम संभाग में बारिश की आशंका तापमान हुआ कम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में कई शहरों का तापमान कम हो गया और आसमान में काले बादल छा गए हैं। ठंडी हवाओं का दौर शुरु हो चुका है। मौसम विभाग की मानें तो नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग मे गरज चमक के साथ  बारिश और औले गिरने की पूर्व सूचना दी जा चुकी है।इधर खेतों में गेंहू चने की फसल लहलहा रही है, मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए किसान के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा सकती है।

सर्द हवा से ठिठूरा प्रदेश

- Install Android App -

विगत दो दिनों से लगातार तापमान कम होता जा रहा हैं साथ सर्द हवाओं के थपेड़ों से आमजन सिहर रहे है। सूरज भी बादल में अठखेलियां खेल रहा है।मौसम विभाग ने पूर्व में ही सूचना दी थी कि रविवार सोमवार मौसम में परिवर्तन होगा बताया जा रहा है कि अलग.अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों की वजह से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण सोमवार से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू होने की संभावना बनी हैं।

रात में ठंडी हवाएं चलने से तापमान नीचे आया। सोमवार को पूर्वी-उत्तरी पूर्वी दिशा से हवा चली। बीते 24 घंटे में तापमान दिन का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सोमवार को  अधिकतम तापमान 25से28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह दस बजे का तापमान 17 डिग्री रहा। अलसुबह धुंध छाई रही

आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में आज का अधिकतम तापमान 28 न्यूनतम 13 और न्यूनतम तामपान 12.0 न्यूनतम हैं। भोपाल में आज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 है। वहीं उज्जैन का अधिकतम तापमान 28 न्यूनतम 13 है।इस प्रकार मौसम के तापमान में भी खासी कमी देखी जा रही है।