jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Bilaspur News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर पीड़ित के परिजनों ने किया चक्काजाम

गांव के असमाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर स्वजनों ने मचाया हंगामा।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर| बिल्हा क्षेत्र की एक महिला की ओर थानें में सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई मगर पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर स्वजनों और गांव के लोगो की भीड़ थानें पहुंच गई। महिला की शिकायत में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की बात कही मगर पुलिस ने संतोषजनक जबाब नही दिया। इस पर लोगो ने चक्काजाम किया तो पुलिस ने बलवा और चक्काजाम का जुर्म दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने गांव के कुछ लोगो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होने घर में घुसकर मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद से महिला अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने शिकायत पर सिर्फ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया इस पर परिजन और ग्रामीण नाराज होकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में थाने में पहुंचे जहां। पुलिस ने उन्हे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।परिजन आश्वस्त नही हुए और चक्काजाम करने लगे।