jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Breaking News : शराबी शिक्षक का विडियो वायरल होते ही डीईओं ने किया निलंबित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। शिक्षक समाज को सही दिशा देने वाला होता हैं। उसके कांधे पर वि़द्यार्थियों को सुनहरा भविष्य होता है अगर शिक्षक कुछ गलत करेगा तो उसका असर इन्ही विद्यार्थियों पर पडे़गा।प्रदेश के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मचहा स्थित प्रायमरी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा शराब पीकर हंगामा किया गया। ग्रामीणों ने घटना का विडियों वायरल कर दिया। वीडियों डीईओ के पास पहुंचा तो उन्होने जांच कराई और दूसरे दिन ही डीईओ ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

प्रधानपाठक के सामने शराब पी रहा था शिक्षक

- Install Android App -

जानकारी देते हुए डीईओ टीआर साहू ने बताया कि ग्राम मचहा स्थित प्रायमरी स्कूल में सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट पदस्थ है। बुधवार को स्कूल की प्रधान पाठक तुलसी गणेश चौहान मौजूद थीं। जबकि एक अन्य शिक्षक अवकाश पर थे। हमें जानकारी मिली कि सहायक शिक्षक संतोष केवट करीब तीन घंटे देर से स्कूल आए। स्टाफ रूम में प्रवेश करते ही सहायक शिक्षक ने जेब से शराब की शीशी निकालकर टेबल पर रख दी। इसके बाद वे प्रधान पाठक के सामने ही शराब पीने लगे।उनके इस व्यवहार पर प्रधानपाठक ने विरोध किया तो उनसे विवाद करने लगे।

ग्रामीणों ने विडियो बनाकर किया वायरल

वही गांव के लोगो ने विडियों बनाने लगे तो उन्हे भी शराब पीने की शिकायत कलेक्टर डीईओ से करने का कहना लगे। डीईओ टीआर साहू ने मस्तूरी बीईओ को घटना की जांच के आदेश दिए। बीईओ ने स्कूल के प्रधान पाठक तुलसी गणेश चौहान से पूछताछ की। जांच के बाद उन्होंने चार बिंदुओ में अपनी जांच रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है।