jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Bhind News : महिला का विडियों वायरल करनें की धमकी देकर दो भाईयों ने 6 माह तक किया दुष्कर्म

दो भाईयों ने पहले एक महिला का अश्लील विडियों किसी तरह से बना लिया। फिर उसे विडियों वायरल करने की धमकी देकर माह तक दुष्कर्म करते रहे। फिर एक भाई महिला का विडियों वायरल भी कर दिया। महिला ने दोनो भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। महिलाओं के प्रति अपराध कम नही हो रहे हैं लगातार किसी ने किसी कारण या कमजोरी को पकड़ कर महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला लहार कस्बे में आया है। जहां दो भाइयों ने एक महिला का किसी तरह से पहले अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ छह माह तक दुष्कर्म किया।
अचानक इक दिन एक भाई ने महिला का अश्लील विडियों को प्रसारित कर दिया। इसके बाद से महिला ने दोनो भाईयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लहार थाना टीआइ परमानंद शर्मा ने बताया कि रविवार को लहार निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वार्ड 14 के दीपेंद्र पुत्र शिवराम और शिवसिंह पुत्र शिवराम ने 7 माह पहले उसका अश्लील विडियों बना लिया था। विडियों को वायरल करनें की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किय। महिला ने बताया कि 6 माह तक दोनों भाई उसका शारीरिक शोषण करते रहें है। अभी चार दिन पहले अश्लील विडियों वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों भाई दीपेंद्र व शिवसिंह के खिलाफ दुष्कर्म आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। टीआइ के मुताबिक सोमवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।