jhankar
ब्रेकिंग
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!

Harda Big News: पंचायत सचिव निलंबित, कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्यवाही

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने टिमरनी ब्लॉक के गांवों का दौरा किया –

हरदा : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बुधवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम टेमागांव, पड़वा, भादूगांव और सिरकम्बा का दौरा कर वहां संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में जाकर समग्र ई केवाईसी योजना संबंधी प्रगति की जानकारी पंचायत सचिवों से ली। ग्राम सिरकम्बा में निरीक्षण के दौरान ई केवाईसी में प्रगति कम पाये जाने पर वहां के पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

सिरकम्बा का पंचायत सचिव निलंबित –

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण न करने और ग्रामीणों के ई-केवायसी कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सिरकम्बा के पंचायत सचिव श्री धीरज बांके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि निलंबन अवधि में श्री बांके का मुख्यालय जनपद पंचायत टिमरनी रहेगा।

________________________________

यह भी पढ़े –