jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

खिरकिया : खिरकिया में आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों के लिये अंतिम सूची जारी, दावे आपत्ति 20 मार्च तक आमंत्रित

खिरकिया : परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग खिरकिया ने विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम डेडगांवमाल व कालधड़ में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद व ग्राम जामन्याखुर्द, गोमगांव व सोनपुरा में रिक्त सहायिका के पदों की पूर्ति के लिये अनंतिम सूची जारी की है। परियोजना अधिकारी खिरकिया ने बताया कि इस मैरिट सूची के अनंतिम प्रकाशन के संबंध में 20 मार्च तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना खिरकिया में कार्यालयीन समय में दावे आपत्ति मय तथ्यों एवं प्रमाण सहित प्रस्तुत किये जा सकते है। समय सीमा उपरान्त प्राप्त दावे आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

परियोजना अधिकारी खिरकिया ने बताया कि पदों की पूर्ति के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में आवेदक महिलाओं का अनंतिम रूप से चयन प्रस्तावित किया गया है, उनमें आंगनवाड़ी केन्द्र डेडगांवमाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिये कु. आरती भगवान सिंह, आंगनवाड़ी केन्द्र कालधड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिये श्रीमती अनिता पति मंशाराम, आंगनवाड़ी केन्द्र जामन्याखुर्द में सहायिका पद के लिये श्रीमती गौरा अर्जुन उइके, आंगनवाड़ी केन्द्र गोमगांव में सहायिका के पद पर कु. पूजा स्व. दीपक तथा सोनपुरा में सहायिका पद के लिये कु. अनिता बुद्धु कलमे का अनंतिम चयन किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –