jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Narmda puram : tava तवा बांध से 30 मार्च से पानी छोड़ने का प्रस्ताव

नर्मदापुरम।: इस बार तवा डेम में पर्याप्त पानी है। गेहूं चने की फसलों की कटाई चल रही है। अब किसान तीसरी फसल मूंग की तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में हुई जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक में पानी छोड़ने को लेकर प्रस्ताव पास हुए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री व्हीके जैन ने तवा बांध में वर्तमान में 52 फीसदी पानी बचा है। समिति सदस्यों ने नहर में 25 मार्च से आगे पानी छोड़ने पर जोर दिया।

- Install Android App -

तवा बांध से नर्मदापुरम के किसानों के लिए 30 मार्च से पानी छोड़ने पर सहमति बनी। इस बार 3600 हेक्टेयर रकबे में ज्यादा सिंचाई होगी।

सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा- उनकी विधानसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा टेल क्षेत्र में आता हैं उन्हें आवश्यकता पड़ने पर पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके इसका प्रबंध किया जाए। तवा नहर से नर्मदापुरम व हरदा जिले के लिए 57 दिवस का प्लान बनाया गया है। तवा जलाशय में 997 एमसीएम पानी है, जो गत वर्ष की तुलना में डेढ़ एमसीएम ज्यादा है। कलेक्टर ने अवगत कराया की नहर में मरम्मत की आवश्यकता है।