jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Bhopal News: सावधान.. सावधान.. NCERT(एनसीईआरटी) की नकली किताबें बिक रही दुकानों पर

 किताबों पर क्यूआर कोड तो असली लगाया मगर इन किताबों पर वाटर मार्क नदारद है|

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शिक्षा सत्र 2024 का 1 अप्रेल को प्रारंभ होते ही स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्रो के लिए अभिभावकों द्वारा स्कूली किताबें ,कापियां, यूनिफार्म आदि सामग्री क्रय की गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ जगहों से शिकायतें मिली है कि एनसीईआरटी की नकली किताबें बेंची जा रही इन किताबों पर क्यूआर कोड तो असली लगाया मगर इन किताबों पर वाटर मार्क नदारद है। इससे किताबों की सच्चाई पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। अभिभावक खुद को ठगा महसूस कर रहे है।

राजधानी में बिक रही नकली किताबों में यह गायब है। एनसीईआरटी की नकली किताबों को बेचा जा रहा है। राजधानी में स्कूली बच्चों किताबों के गोरखधंधे में अभिभावकों को चारों से तरफ से लूटा जा रहा है। कुछ स्कूलों की विशेष दुकानों से अब भी कापी.किताब बेचे जा रहे हैं। निजी प्रकाशकों द्वारा एनसीईआरटी की नकली किताबें बेची जा रही है। इन किताबों पर क्यूआर कोड ओरिजनल लगाया गया है। जिससे यह किताब असली लगे, लेकिन नकली किताब बेचने वाले वाटर मार्क नहीं लगा पाए। एनसीईआरटी की असली किताबों में अंदर के पेज पर एनसीईआरटी का वाटर मार्क होता है। राजधानी में बिक रही नकली किताबों में यह गायब है। बताया जाता है कि यह नकली किताबें अधिकांश सीबीएसई स्कूलों से सांठगांठ कर किताब बेचने वाले बुक सेलर द्वारा अपने पब्लिकेशन में छापी जाती है। नकली किताब बेचकर शासन को लाखों की चपत लगाई जा रही