jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Big News : आज 2024 का पहला सूर्यग्रहण जानिए कब और कहां पर आयेगा नजर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। वर्ष 2024 का पहला सूर्यग्रहण इस वर्ष 8 अप्रैल की रात भारतीय मानक समय अनुसार रात 09.10 बजे से मध्य रात्रि 1.24 बजे तक होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्णता की स्थिति रात 11.47 बजे होगी। 4 मिनट 30 सेकंड तक पूर्ण अवस्था को देखा जा सकेगा।

भारत में नजर नही आयेगा सूर्य ग्रहण

- Install Android App -

8 अप्रेल सोमवार को होने वाले सूर्य ग्रहण की विशेष बात ये है कि भारत में ये पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये सिर्फ हवाई द्वीप, उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में बहुत साफ देखा जा सकेगा।इसको लेकर कई स्थानोें पर सावधानी बरती जा रही है। जो लोग ग्रहण का दृश्य देखना चाहते है। उनके लिए टेलिस्कोप की व्यवस्थाएं की गई है ताकि वह आसमान में होने वाले इस नजारे को अपनी आंखों से देख सकें। यूं किसी भी प्रकार के ग्रहण को डायरेक्ट आंख से देखना ठीक नही माना जाता है। उसके लिए काले रंग के चश्में का उपयोग किया जाता है।

भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा तो सूतक का प्रभाव नही

आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और कल से यानी 09 अप्रैल से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। लेकिन इस बार चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो 9 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि पर इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा।