हरदा : ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिये नहरों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अवैध तरीके से नहर का पानी सिंचाई के लिये लेने वाले किसानों को रोका जाये तथा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त दल बनाकर नहरों के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने निर्देश दिये है कि जहां-जहां नहरों पर अवैध सायफन संचालित होते दिखे, उन्हें तत्काल जप्त किया जाए। चारों विभाग के अधिकारी रात्रि में भी संयुक्त गश्त करें। इसी क्रम में शुक्रवार को चारों विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने नहरों के आसपास स्थित गांवों का दौरा किया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान 386 विद्युत कनेक्शनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लाइन से सीधे विद्युत चोरी के 5 प्रकरण तथा स्वीकृत लोड से अधिक लोड के 16 मामले पाये गये, जिनके भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई। अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को किये निरीक्षण के दौरान नहरों के किनारे रखे कुल 96 डीजल इंजनों व किसानों द्वारा अवैध रूप से तैयार सायफनों की भी जांच कर कार्यवाही की।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
