jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda News: मतदाता जागरूकता के लिये खिरकिया में आयोजित हुई मैराथन दौड़


हरदा :
 आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। इससे पूर्व नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हरदा जिले में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को खिरकिया में मैराथन दौड़ आयोजित की गई। यह मैराथन दौड़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया के नवीन भवन से प्रारंभ होकर कृषि मंडी परिसर में सम्पन्न हुई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया ने इस दौरान उपस्थित नागरिकों को 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान की शपथ दिलाई।

- Install Android App -

पीले चावल व मतदाता पर्ची देकर किया मतदान के लिये आमंत्रित –

मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिये जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर व मतदाता पर्ची देकर मतदाताओं को मतदान के लिये आमंत्रित किया जा रहा है। शनिवार को हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 5 व 7 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ घर-घर जाकर पीले चावल देकर नागरिकों को 7 मई को होने वाले मतदान के लिये आमंत्रित किया। इसके अलावा ग्राम बारंगा, बेड़िया खुर्द, मांदला, बिछौला माल, रैयत व पाचातलाई सहित अन्य ग्रामीणों क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम हनीफाबाद, सेनगुड, जटपुरा, नीमखेड़ा माल व काल्याखेड़ी में विशेष गतिविधियां आयोजित कर लोकसभा निर्वाचन के लिये 7 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।