jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: नहरों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों का संयुक्त दल लगातार कर रहा है गश्त


हरदा :
 ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिये नहरों के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अवैध तरीके से नहर का पानी सिंचाई के लिये लेने वाले किसानों को रोका जाये तथा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त दल बनाकर नहरों के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने निर्देश दिये है कि जहां-जहां नहरों पर अवैध सायफन संचालित होते दिखे, उन्हें तत्काल जप्त किया जाए। चारों विभाग के अधिकारी रात्रि में भी संयुक्त गश्त करें। इसी क्रम में शुक्रवार को चारों विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने नहरों के आसपास स्थित गांवों का दौरा किया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान 386 विद्युत कनेक्शनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लाइन से सीधे विद्युत चोरी के 5 प्रकरण तथा स्वीकृत लोड से अधिक लोड के 16 मामले पाये गये, जिनके भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई। अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को किये निरीक्षण के दौरान नहरों के किनारे रखे कुल 96 डीजल इंजनों व किसानों द्वारा अवैध रूप से तैयार सायफनों की भी जांच कर कार्यवाही की।