jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

MP BIG News : देवर ने चरित्र शंका में अपनी भाभी को उतारा मौत के घाट, दो मासूम भतीजी को कत्ल कर फेंका तालाब में 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा : एक देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद वह रुका नही उसने अपनी 2 और 3 वर्ष की दो भतीजियों का कत्ल कर शव को बोरे में भरकर तालाब मेें फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफतार कर लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं ।

- Install Android App -

दोनो बच्चियों को शव तलाशा जा रहा है। मामला गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक शाहबाज खान को उसकी भाभी के चरित्र पर शंका थी इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया था। इसी दौरान उसने लोहे पाइप से भाभी हसीना के सिर पर वार कर दिया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद भाभी की दो बेटियां आलिया खान 3 वर्ष और अनाया खान 2वर्ष को भी कत्ल कर बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। बताया जा रहा है हसीना का पति परवेज विशाखापट्टनम में काम करता है। हसीना अपने सास ससूर और देवर बच्चियो के साथ रहती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है दोनो बच्चियों की तलाश की जा रही है।