jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

India Big News : देश के बड़े हिंदूवादी नेता उपदेश राणा, टी.राजा, और नूपुर शर्मा की हत्या की चल रही थी साजिश, सूरत से मौलाना गिरफ्तार

हिंदुस्तान की रोटी खाता है और पाकिस्तान के लिए काम करने वाले एक मौलाना के दिमाग में कट्टरता कूट-कूट कर भरी है। मौलवी सोहेल अबू बकर को जब सूरत क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया और उनका फोन चेक किया तो पुलिस के अधिकारी भी चौंक गए।

बड़ी खबर देश के बड़े हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। सूरत के पुलिस कमिशनर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि मौलाना के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। जांच में पता चला कि आरोपी मौलाना देश के शीर्ष हिंदू नेताओं पर हमले और हत्या की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी दुश्मन देश से भी संपर्क में था और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था।

छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता था आरोपी –

पुलिस कमिशनर अनुपम सिंह गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए मौलाना सोहेल अबू बकर के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मौलवी को सूरत के चौक बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरत के कामरेज इलाके के कठोर गांव का रहने वाला है। आरोपी धागे की फैक्टरी में मैनेजर के तौर पर काम करता है और गांव में छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो कुछ ऐसी चैटिंग और कॉल डिटेल मिली जो हैरान कर देने वाली थी।

आरोपी के मोबाइल फोन में सूरत के राष्ट्रीय सनातन धर्म के अध्यक्ष और हिंदू वादी नेता उपदेश राणा को मारने की प्लानिंग की चैट थी। इसके अलावा हैदराबाद के बीजेपी विधायक राजा सिंह और नुपुर शर्मा को धमकी देने और उनको टारगेट करने की प्लानिंग आरोपी के मोबाइल फोन से मिली है। आरोपी के फोन से पाकिस्तान और नेपाल में कई बार कॉल किया गया है। पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की बात का भी चैट में खुलासा हुआ है।

- Install Android App -

उपदेश राणा ने दर्ज कराई थी एफआईआर –

बता दें कि सूरत के हिंदूवादी नेता उपदेश राणा ने पिछले महीने धमकी मिलने की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। मौलाना की कॉल डिटेल में भी धमकी देने की चैट मिली है। अभी सूरत क्राइम ब्रांच की टीम जांच करेगी। आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपने टारगेट को अलग नाम से बुलाते थे। जैसे उपदेश राणा का नाम ढक्कन रखा था।

पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था आरोपी –

आरोपी के ग्रुप में सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के लोग भी जुड़े हुए हैं। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, इंडोनेशिया , वियतनाम ,कजाकिस्तान भी शामिल है। आरोपी को पाकिस्तान के हैंडलर ने भी उनको भरोसा दिया था कि हम जल्द से जल्द आप तक हथियार पहुंचा देंगे।

सौजन्य : रिपोर्ट – शैलेष चांपानेरिया, सूरत