jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में

Big News : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 कर्मचारियो को किया निष्कासित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक छुट्टी पर जाने केे मामले में मेनेजमेंट द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए 25 कर्मचारियों को निकाला गया है।इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे और इनका का व्यवहार भी ठीक नहीं था।

कंपनी को 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं,15 हजार लोग प्रभावित हुए 

ज्ञात होे कि विगत दिनो अचानक काफी कर्मचारी एक साथ अवकाश लेकर छुटटी पर चले गए थे और उनके मोबाइल भी बंद नजर आ रहे थें इसके चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी। हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
इधर कर्मचारियो ने अपनी मांग रख एक पत्र मेनेजमेंट को दिय था जिस पर ध्यान नही दिए जाने के बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने कथित कुप्रबंधन के विरोध में बुधवार को सामूहिक छुट्टी ले ली। 200 से ज्यादा कर्मचारियों के एक साथ छुट्टी लेने से कंपनी को 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

- Install Android App -

मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का 100 उड़ाने रद्द होने से कारोबार ठप्प सा हो गया जिसके कारण करीब 15 हजार लोग प्रभावित हुए। एयर इंडिया एक्सप्रेस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजाना करीब 360 उड़ानों का संचालन करती है।

सरकार ने मुद्दे को तुरंत हल करने को कहा 

इस मामले को लेकर सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एयरइंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मुद्दे को तुरंत हल करने को कहा है।
कोच्चि, कालीकट, दिल्ली और बंगलूरू सहित कई हवाई अड्डों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में व्यवधान हुआ। अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर ही बुधवार शाम चार बजे तक 14 उड़ानें रद्द हुईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में कटौती 13 मई तक जारी रह सकती है।