jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

BIG News : Heat Strok से 2 की मौत, भीषण गर्मी में खेत पर काम करने गए युवक की मौत, बुजुर्ग का शव मिला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। अभी मौसम में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस दौरान घर से बाहर निकलना नुकसानदायक हो सकता है । बुधवार की दोपहर को एक युवक जो खेत पर काम करने गया था अचानक उसकी तबियत खराब हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेत पर काम करने गए युवक की मौत

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार मंगलवार को तपती दुपहरी में नीलबड़ में खेत जोतने गया युवक नीलेंद्र मीणा भीषण गर्मी से परेशान हो गया और उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह राहत के लिए खेत के पेड़ के नीचे लेट गया। मगर हालात बिगड़ते देख आस पास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बिशनखेड़ी निवासी के नीलेंद्र मीणा उम्र 40 मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से किसी व्यक्ति का खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर से नीलबड़ के लिए निकला था। वह 12 बजे खेत पर पहुंचा इसी दौरान तेज गर्मी से उसकी तबियत बिगड़ गई कुछ देर के लिए एक पेड़ की छांव में बैठ गया मगर तबियत बिगड़ती जा रही थी। खेत मालिक ने और अन्य लोगो ने उसे जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और संदेह के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

बुजुर्ग का शव मिला 

जहांगीराबाद के पातरा रोड फुटपाथ बरखेड़ी में बुधवार दोपहर करी दो बजे एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि उसका गर्मी से मुंह सूखा हुआ था। शुरुआती जांच में उसकी मौत गर्मी से होना बताई जा रही है।