jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

BIG News : प्रचंड गर्मी से शीघ्र मिलेगी राहत अगले 48 घंटो में इन राज्यों में होगी बारिश.. केरल मानसून की दस्तक पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अभी देश में प्रचंड गर्मी का तांडव चल रहा हैं। बिहार, दिल्ली, मप्र, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से गर्मी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। अब इस भीषण गर्मी के बीच एक राहत वाली खबर यह है कि जल्द ही मानसून का आगमन होने वाला और देश के कुछ राज्यों में बारिश होगी जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेंगी।

मई का अंतिम सप्ताह रहा भीषण गर्मी के नाम

मई की शुरुआत में जितना ज्यादा गर्मी का अहसास नही था मगर एक सप्ताह बाद से मौसम के तापमान में तेजी आई जो कि 15 मई के बाद बहुत दुखदायी होने लगा। मई के अंतिम 10 दिन में देश के सभी राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और इससे नीचे आने का नाम नही ले रहा था। मई के अंतिम 4-5 दिन अधिकतम तापमान 47 से 50 डिग्री तक जा पहुंचा था। जिसमें दिल्ली के मंगेशपुरा में तो सेंसर ने 50 डिग्री से अधिक बताया था।

भीषण गर्मी से चक्कर खाकर गिरे लोग, कई लोगो की मौत

- Install Android App -

बढ़ते तापमान और लू का प्रकोप इस कदर हावी रहा कि मप्र के विदिशा में लोगो ने पेड़ो से पक्षियों को गिरकर मरते देखा था इसी प्रकार बूंदी अभयारण में 10 मोर के मरने की खबर आई थी। मप्र के भोपाल में 4 लोगो की मौत ,राजस्थान में 16 लोग और बिहार में स्कूल में छात्र-छात्राएं और शिक्षक लू और गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर पडे़े थें। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया था।

अगले 48 घंटे में गर्मी से मिलेगी राहत

शुक्रवार को मौसम विभाग से मिली खबर के अनुसार अब गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे है। अगले 48 घंटे में देश कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना बताई जा रही हैं इससे अन्य स्थानों के तापमान में भी गिरावट आयेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से चलने वाली हवाएं दिल्ली,उत्तर पश्चिम भारत के लिए राहत की बारिश लायेगी। जम्मु कश्मीर और उत्तराखंड में भी तापमान कम होगा। अगले दो से तीन दिनों में हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है।

बारिश और ओले गिरने की खबर

अरब सागर से चलने वाली हवाओं से राजस्थान और उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगी जिससे आने वाले 2-3 दिन मे दिल्ली हरियाणा राजस्थान में बारिश होने की संभावना हैं। इसके साथ अगले शुक्रवार तक पूरे देश में कई स्थानों पर बारिश होगी।मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम उड़िसा कश्मीर उत्तराखंड में बारिश और ओले गिरने की खबर मिली है।