jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Harda News: भीम आर्मी, जयश के द्वारा 5 जून को अवैध शराब के खिलाफ होगा आंदोलन, कलेक्टर कार्यालय का होगा घेराव

हरदा। हरदा के भीम आर्मी कार्यालय में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक संपन्न की गई। जिले में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर विचार विमर्श किया। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। युवा नशे की लत के आदि हो रहे है। भीम आर्मी द्वारा 5 जून को अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें जयश जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया , अहिरवार समाज संगठन जिला अध्यक्ष मुरली रंगीले, बलाई समाज जिला अध्यक्ष दिनेश मोहे , किसान नेता केदार सिरोही, आनंद जाट सभी ने मिलकर आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी सिंह परते ने भी सोसल मीडिया पर समर्थन देकर फेसबुक पर पोस्ट वायरल की।

- Install Android App -

भीम आर्मी कार्यालय में यह तय हुआ है कि आने वाली दिनांक 5 जून 2024 को हरदा कलेक्ट कार्यालय में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु घेराव किया जाएगा ।
उपस्थित भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेन्द्र काशिव मेहरा, जिला अध्यक्ष पंकज अंबेडकर, राम ओेसले, रामकृष्ण राठौर , विनोद पिपलोदे, आदि भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपत्थित थे।