jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

LOKSABHA 2024 : लोकसभा का सातवें चरण का आज 57 सीटों पर मतदान भाजपा की अग्निपरीक्षा 2019 में 57 में से 26 सीटों पर जीत मिली थी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली ।देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव आज अपने अंतिम पढ़ाव पर हैं। शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम मतगणना आगामी चार जून मंगलवार को होगी।

राजनीतिक दलों की जोर अजमाइश 2019-2024

- Install Android App -

इन राज्यों की 57 सीटों में से भाजपा को 26 कांग्रेस को 8 तृणमूल कांग्रेस को 9 और बीजू जनता दल को 4 सीट मिली थी। बीएसपी,अपना दल,अकाली दल को 2-2 सीट,आप झारखंड मुक्ति मोर्चा को 1-1 सीट मिली थी।
उत्तर प्रदेश में सातवे चरण में भाजपा को 13 में से 9 सीट,अपना दल और बसपा को 2-2 मिली थी।पंजाब में 8 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। बिहार में इस चरण में 8सीटों पर मतदान हो रहा हैं 2019 में 6सीट भाजपा को और 2 सीट जेडीयू ने हासिल की थी।अब इस बार कांटे की टक्कर है। अपना अस्तित्व बचाने का संकट भाजपा पर आन पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में 4 सीट पर तीसरी बार की क्या स्थिति बनती है भाजपा ने 2014 और 2019 में इन सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। 2009 में कांग्रेस सिर्फ मंडी सीट पर ही जीत दर्जकर सकी थी। झारखंड में 3 सीट पर मतदान है जिसमें 2 पर भाजपा को कब्जा हैं। इधर उड़िसा में 2सीटों पर भाजपा का कब्जा था। वहीं 4 सीट पर बीजू जनता दल का कब्जा है। ममता के पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर 2019 में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब भाजपा की सक्रियता के चलते क्या ममता का जादू चलेगा या मोदी की गारंटी यह आज पता चलने वाला हैं। चंडीगढ़ में 10 साल से भाजपा का कब्जा हैं।

लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी हैं। तीखी गर्मी के चलते लोगो ने सुबह से मतदान करना उचित समझा। सभी राजनीतिक दल के नेता,अभिनेता आम जन लगातार लाईन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके हो रहा है। कहीं से कोई अप्रिय समाचार नही मिले है।