jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

MP Big News: नरसिंहगढ़ से ट्रैक्टर चोरी कर पंजाब में बेचने राजस्थान के 05 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान के दांगीपुरा व कामखेड़ा के रहने वाले है बदमाश –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ : बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है, कि छोटी मोटी वस्तुओ की नही बड़े वाहनों की चोरी कर उन्हे दूसरे प्रदेश में जाकर बेच रहे हैं। अभी पुलिस ने प्राप्त जानकारी के आधार पर 5 बदमाशों को गिरफतार किया हैं। यह लोग मूलत‘ राजस्थान के दांगीपुरा और कामखेड़ा के रहने वाले हैं, जो आस पास के प्रदेशो से वाहनों की चोरी कर उन्हे दूसरे राज्य में जाकर बेच देते थें।

ऐसे ही मामले में नरसिंहगढ़ पुलिस ने मुराद खान निवासी कोटा को गिरफ्तार किया व प्रगटसिंह पंजाब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनके पास से पुलिस टीम ने 6 लाख कीमत का एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया। इस मामलें अन्य आरोपी बिलाल खान व काशीराम भील को ब्यावरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने नरसिंहगढ़ पहुंचकर पिकअप के जरिए एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया ओर पाकिस्तान बार्डर पर पंजाब में बेच दिया था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 100 किमी तक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालें इसके बाद एक पैट्रोल पंप पर भी फुटैज देखे गए। जिसमें संदही नजर आए, वहीं से कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ही ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।