jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा: जिले के ग्राम मांदला में खुलेआम गुंडागर्दी, हाथ में तलवार लहराता युवक, दे रहा धमकी, देखे विडियो

Harda: हरदा जिले के छिपाबड़ थाना अंतर्गत एक ग्राम में एक विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में एक युवक तलवार लहराते खुलेआम बीच सड़क पर धमकाते नजर आ रहा है। वायरल विडियो ग्राम मांदला का बताया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो बीती रात एक युवक हाथ में तलवार लहराता हुआ। गाली गलौच कर रहा है। छिपाबड़ थाना क्षेत्र के इस गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार लड़ाई झगडे मारपीट हो रही है। पूर्व में भी इस गांव में मारपीट के कुछ विडियो वायरल हुए थे। मकड़ाई एक्सप्रेस के द्वारा भी पूर्व में प्राथमिकता से खबर प्रकाशित कर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था।

हथियारों से लेंस इसी गांव में एक युवक पर प्राण घातक हमला हुआ था। उक्त मामले में भी जिला पुलिस अधीक्षक को विडियो के साथ पीड़ित युवक ने शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। आचार संहिता लागू होने के बाद भी खुलेआम गुंडागर्दी से ग्रामीण दहशत में है। इधर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। ऐसे गंभीर मामले में भी पुलिस मामूली धारा लगाकर आरोपियों को अभय दान देने का काम कर रही है।

- Install Android App -

छिपाबड़ पुलिस थाने में ऐसा लगता है की पैसा बोलता है या फिर पुलिस कुंभ कर्ण की नींद सोई हुई है। असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नही हो रही है। जिसके कारण प्रतिदिन इस प्रकार के विडियो देखने को मिल रहे है। गांव के लोग भयभीत है। लोग इतने डरे और सहमे है की खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।। पुलिस प्रशासन को वायरल विडियो की जांच करना चाहिए की युवक कोन है और तलवार से किसको मारने गया था।

उम्मीद है की लगातार जिले में बढ़ती गुंडागर्दी को रोकने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एक्शन लेगे। और पुलिस महकमे में कसावट लायेगे ताकि आमजन में गुंडे बदमाशो का भय बना  रहे।।

Harda Big News: धारधार हथियार से घर में घुसकर युवक से मारपीट, दराते, चाकू से किया हमला ! विडियो आया सामने