jhankar
ब्रेकिंग
नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत...

Harda Big News: धारधार हथियार से घर में घुसकर युवक से मारपीट, दराते, चाकू से किया हमला ! विडियो आया सामने

शरीर में जख्म के निशान पुलिस ने मामूली धाराएं लगाकर आरोपियों को अभय दान दिया। पीड़ित युवक एसपी के पास पहुंचा।

हरदा : बीते कल छिपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला में एक युवक के साथ गांव के ही चार पांच लोगो ने एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों के पास धारदार हथियार थे। जिसका विडियो भी सामने आया है।

पीड़ित युवक के शरीर पर जख्म के निशान भी है। युवक ने छिपाबड़ थाने में शिकायत की लेकिन आरोपियों पर मामूली धारा लगाकर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित युवक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए। आज हरदा पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर जॉच की मांग की और आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। युवक ने शिकायत में ये भी बताया कि आज फिर आरोपियों ने रिपोर्ट उठाने की धमकी दी। युवक ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है।

क्या है शिकायत आवेदन…

प्रति
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय

हरदा जिला हरदा म०प्र०

आवेदक:  गुफरान खान पिता शरीफ खान उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी ग्राम मांदला तहसील खिरकिया थाना छीपाबड जिला हरदा।

विषय- आवेदक के द्वारा की गई शिकायत को पुलिस थाना छीपाबड द्वारा गंभीरता से ना लेते हुये छोटी धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को लाभ पहुंचाना।

महोदय जी,

निवेदन है कि मैं उपरोक्त पते पर निवास करता हूँ कि डायवर का काम करता है। कल दिनांक 27/05/2024 को मै अपने घर मांदला मे था ओर मैं अपने घर पर अकेला था कि गांव के रहने वाले सागर शर्मा की गाड़ी को चोरी कर कोई ले जा रहा था तब हमने उसे देखा और उसे पकड लिया और पकड के लाकर घर पर उससे गाडी के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

तभी मांदला मे निवास करने वाले निजाम, कुतुब और समीर, अरबाज आदिल ये लोग आये और इनके द्वारा हमारे पीछे पीछे आ गये थे और हमने जिस लडके को पकड कर लाये थे वह हमारे घर पर बैठा था तभी ये लोग एक राय होकर हमारे घर मे घुस गये और उस लडके के साथ ये लोग हमसे बुरी तरह से मारपीट करने लगे, हमने मारने से मना किया तो ये लोग मेरे साथ अकारण मेरे ही घर मे मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे मेने विरोध किया तो मुझे धारदार हथियार दराते, चाकू से मेरे साथ मारपीट की।

मारपीट करते समय की मेरे पास वीडियो है ये लोग मेरे साथ धारदार हथियार के साथ मेरे घर में घुसकर मारपीट कर रहे है और जब में

- Install Android App -

पुलिस थाना छीपाबड में रिर्पोट करने गया तो पुलिस थाना छीपाबड ने मेरी रिर्पोट को गंभीरता से ना लेते हुये सादी सी रिर्पोट लिख दी और जो घटना के संबध में बताया था उस घटना का उल्लेख नहीं किया।

मेरे एफआईआर मे नही लिखा है मेरे द्वारा जो रिर्पोट लिखाई गई थी जिसका अपराध कमाक 198/24 धारा 294, 323, 506, 34 के अंतर्गत दर्ज की गई है जो सादी धाराए है और उसके बाद पुलिस थाना छीपाबड द्वारा बुलाया गया और दूसरे पक्ष को बुलाकर कर छोड दिया गया मेरी रिर्पोट को गंभीरता से नही लिखा गया।

ऐसा की मेरे द्वारा दिनांक 27/05/2024 को रिर्पोट की गई थी उसके बाद आज दिनांक को जब मैं अपने घर से हरदा आ रहा था तब ये सभी आरोपीगण निजाम, कुतुब और समीर, अरबाज आदिल ग्राम मांदला निवासी के द्वारा मुझे आज सुबह 10.00 बजे फिर धमकी दी कि तेरी रिर्पोट पर से क्या उखाड लिया ये आ गये हम रिर्पोट उठा लेना नहीं तो तुझे जान से खतम कर देगे। तू यहा पर अकेला रहता है तेरा पता नहीं चलने देगे। इनके द्वारा दी गई धमकी से मै अत्यधिक भयभीत हूँ पुलिस मेरा सहयोग नही कर रही है और उल्टा आरोपीगण का साथ दे रही है इस कारण यह शिकायत करना आवश्यक हुआ है कि आरोपीगण के विरूद्ध गंभीर धाराओ मे अपराध दर्ज कर एवं आर्म्स एक्ट की धारा बडाकर अपराध पंजीबद्ध कर दण्डित किया जाये।

उपरोक्त संबंध मे घटना दिनांक को मेरे साथ हुई वारदात का वीडियो मेरे पास सुरक्षित है पुलिस चाहे तो विवेचना में उस वीडियो का सहयोग ले सकती है। कि मैं सत्य कह रहा हूँ या असत्य कथन कर रहा हूँ।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपीगण के विरूद्ध गंभीर धाराओ एवं आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा कर, आरोपीगण को अभिरक्षा में लिया जाये तथा मेरे साथ किसी प्रकार की कोई वारदात होती है तो इसके जबाबदार मांदला में निवास करने वाले निजाम, कुतुब और समीर, अरबाज आदिल ही रहेगे। यही निवेदन है।

👇⭕हरदा की बड़ी खबरे👇

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024

Mahila Samman Savings Certificate Yojana: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? महिलाओं को कितना करना होगा निवेश? यहां जाने पूरी जानकारी

Harda BIG news:फोरलेन छोटी हरदा में युवक के उपर प्राण घातक हमला, तीन बदमाशो पर धारा 307 का केस दर्ज

Sirali big news: 9 वर्षीय बालक की लाश मिली, नाले में डूबने से हुई मौत