jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

खातेगांव नपा ने जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु तालाब में चलाया विशेष सफाई अभियान 

अनिल उपाध्याय  खातेगांव इंदौर- नेमावर रोड पर स्थित खातेगांव के एकमात्र तलाव को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

- Install Android App -

नगर परिषद खातेगांव द्वारा नगर में जिला कलेक्टर देवास श्री ऋषभ गुप्ता जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापत एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत मैडम के मार्गदर्शन में जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है । 5 से 16 जून 2024 तक नगर में आयोजित किया जा रहा हे। जिसमें अभियान की विशेष थीम हमारे लिए प्रकृति तो प्रकृति के लिए हम पर नगर की जल संरचनाओं पर विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से आज नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के पास तालाब के किनारे पर विशेष सफाई कार्य किया गया जिसमें तालाब में कचरा गंदगी ना हो इस हेतु निकाय के सफाई मित्रों द्वारा विशेष सफाई कार्य किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों को तालाब के आसपास व तालाब में किसी भी प्रकार का कचरा गंदगी न करने हेतु समझाइश भी दी गई नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार ऐसे अभियानों के माध्यम से हम जल संरचनाओं को स्वच्छ कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी दे सकते है मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निखिलेश चिंतामन के अनुसार नगर परिषद खातेगांव शहर के स्वच्छता के स्तर में सुधार ,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है नगर के आम नागरिकों से निवेदन है कि वह भी शहरी स्वच्छता में भागीदार बन शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें आयोजन में निकाय सफाई मित्र एवं पहल संस्था सदस्य सम्मिलित हुए।अध्यक्ष गजानंद कहार कर्मचारी मनोज खातेगांव संतोष कहार सतवास की भूमिका सराहनीय हे।