jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda Sirali: पति ने पत्नि को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !  पढ़े पूरी खबर

Harda : हरदा जिले के थाना सिराली क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोलगाँव में बीते कल एक पति ने अपनी ही पत्नी को शराब पिलाकर मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

सिराली थाना प्रभारी अमित भावसार ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि आरोपी पति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभी पूछताछ चल रही है।

प्रथम दृष्टया महिला को किसी पत्थर या लकड़ी से मारा गया। मृतिका के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार किशन पिता मोती कोरकू उम्र 38 वर्ष ने अपनी पत्नि शांताबाई पति किशन कोरकू उम्र 34 वर्ष को दिनांक 10.06.2024 के शाम 7.00 बजे के लगभग जबरजस्ती शराब पिला कर मारपीट की।

शांताबाई मारपीट से बचने के लिये भाग कर घर के पास एक नाले की ओर गई तो आरोपी किशन ने नाले के पास भी मारपीट करते हुये नाले में फेंक दिया। जिससे महिला की मृत्यु हो गई ।अगले दिन सुबह सुबह आरोपी द्वारा मृतिका का शव कंधे पर लाद कर घर लाकर रख दिया । उक्त घटना मृतिका के पुत्र कालू द्वारा देखी गई । महिला के मर्डर होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिराली अमित भाववसार एवं उनि गोपाल प्रसाद पाल टाडा मोहल्ला ग्राम रोलगाँव पहुँचे।

मौके पर मृतिका के देवर बबलू पिता मोती कोरकू उम्र 32 साल नि. रोलगाँव ने मृतिका के पुत्र कालू द्वारा बताये गये घटना क्रम अनुसार देहाती नालसी 00/24 धारा 302 भादवि लेख कर मृतिका का शव का पोस्टमार्डम सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खिरकिया में कराया एवं आरोपी पति किशन कोरकू उम्र 34 वर्ष रोलगाँव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर।

अपराध धारा 302 का कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई।