jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

Harda news: बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार और मारपीट पर होगी एफ.आई.आर

हरदा / बिजली के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई.आर. कराने के निर्देश दिए हैं।

- Install Android App -

कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए विषम परिस्थिति में निष्ठापूर्वक काम कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल नीचा करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती है। कंपनी ने मैदानी अधिकारी कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।