jhankar
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची। ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार

MP BIG NEWS:दो पक्षों में विवाद, आदिवासी किसान के ऊपर दबंगों ने चढ़ा दिया ट्रेक्टर एक की मौत, हरदा जिले के चार आरोपी गिरफ्तार, 

खंडवा मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में जमीन विवाद में आए दिन झगड़े होते है। लेकिन प्रशासन द्वारा जमीन विवाद निपटाने के लिए कोई ठोस कदम आज तक नही उठाए गए। जिसके कारण कई बार बड़ी वारदाते हो रही है।  जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम दगडखेड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक आदिवासी किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों को शनिवार गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज राय के अनुसार संदीप पिता लखनलाल नागवेल निवासी ग्राम दगडखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां सुमनबाई, पिता लखनलाल, काका

ग्राम दगडखेड़ी काका नारायण, काकी रीनाबाई अपने खेत में बोवनी का काम कर रहे थे।

- Install Android App -

इस दौरान दोपहर 1.30 बजे भगवानदास राठौर, रमेश राठौर, प्रमोद राठौर निवासी मांदला और दिनेश मीणा निवासी बारंगी अपना बिना नंबर का ट्रैक्टर लेकर आए और कहने लगे कि इस जमीन पर हमारा कब्जा है। जमीन पर पहले भी हमारी फसल को इन लोगों ने ट्रैक्टर चलाकर नुकसान कर दिया था। इसी से नाराज भगवानदास ट्रैक्टर चलाकर लाया।

इस दौरान काका नारायण ने भगवानदास को ट्रैक्टर खेत में चलाने से रोका तो उसने नारायण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने भगवानदास राठौर, रमेश राठौर, प्रमोद राठौर और दिनेश मीणा के खिलाफ धारा 302, 307, 34 भादवि एवं 3 (2) (वी) एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को तत्काल हरसूद पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।