jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा, खंडवा : जंगल में ट्रेक्टर ट्रॉली हुई अनियंत्रित ट्राली सड़क पर पलटी, कई लोग दबे, 4 की मौत ! घायलों की स्थिति चिंताजनक हरदा खंडवा अस्पताल भेजे।

हरदा/खंडवा : मंगलवार को दोपहर को हरदा जिले के मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई।  ट्राली में बीस से पच्चीस मजदूर बैठे हुए थे। हादसा में 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  एक घायल ने खंडवा अस्पताल में दम तोड़ा।। रोशनी के जंगल क्षेत्र में हुआ। कई लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्हें खंडवा रेफर किया गया। घटनास्थल पर 3 एंबुलेंस रवाना की गई है। सभी घायल सांवलखेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

रोशनी चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी के मुताबिक घटना सेमलिया फाटे के पास हुई है। सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। 108 एंलबेंस को सूचना दी गई। मौके पर 3 एंबुलेंस पहुंची, घायलों को रोशनी पीएचसी से खालवा भेजा जाएगा।

- Install Android App -

लोगों का कहना है कि ट्रॉली के ऊपर तिरपाल बंधी थी। सभी लोग सांवलखेड़ा के रहने वाले हैं। सेमलिया फाटे पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली पलटी खा गई। 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घायलों को हरदा और खंडवा अस्पताल भेजा गया है।

Harda News: बैरागढ़ विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश