jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी! नगर पालिका में 'बजरंग बली' का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

Harda Big News: सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, मोटर सायकल चोर पकड़ाया, 05 मोटर सायकल जब्त, पूर्व में आयशर वाहन भी कर चुका चोरी!

हरदा : हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम को एक ओर बड़ी सफलता मिली।
शहर में मोटर सायकल चोरी होने की घटनाओं में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय हरदा के द्वारा विशेष मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम के द्वारा पूर्व में वाहन चोरी में बंद हुये वाहन चोरों एवं जेल रिहाई वाले कैदियों के ऊपर नजर रखी गई, इसी तारतम्य में दिनांक 25.07.24 को पूर्व में डम्फर चोरी में बंद हुये आरोपी जितेन्द्र पिता माणक टिटोरे जाति धोबी उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 03 खेडीपुरा हरदा को एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को बेचने के प्रयास में घूमते हुये पकडा गया।

आरोपी से पूछताछ पर उसने थाना क्षेत्र से कुल 5 मोटर सायकल 6 महीने के अन्दर चोरी करना स्वीकार किया है।

चोरी गये वाहनो का विवरण इस प्रकार है-

  1. एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 47 जेडबी 6283
  2. एक डिस्कवर क्रं. एमपी 47 एमडी 4120
  3. एक स्पेलेण्डर प्रो मो.सा. क्रं. एमपी 47 एमजी 7479
  4. एक होण्डा लियो मो.सा. क्रं. एमपी 12 एमव्ही 2801
  5. एक पेशन प्रो मो.सा. क्रं. एमपी 09 व्हीसी 6371

आरोपी द्वारा चोरी की गई गाडियो को गिरबी एवं बेचने का प्रयास किय गया था, किन्तु दो तीन बार विफलता मिलने पर उक्त सभी गाडियां आरोपी ने रन्हाई कला रोड पर छिपाकर रखी थी जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है आरोपी को सभी प्रकरणो में गिरफ्तार किया गया है। आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

पूर्व में आरोपी जितेन्द्र के विरूद्ध वर्ष 2023 में एक आयसर ट्रक चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व का अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 379 भादवि का थाना कोतवाली हरदा में पंजीबद्ध है।

- Install Android App -

Harda Big News: हरदा पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सायबर सेल ने विगत बर्षो में गुम हुए 188 मोबाईल खोजे, जिनकी कीमत लगभग 27- 28 लाख रु. थी, धारकों तक पहुंचाए।

हरदा/हंडिया : कलेक्टर, एसडीएम, नपा सीएमओ, तहसीलदार थानेदार हुए स्थानांतरित, होर्डिंग-दीवारों पे अभी भी चल रहा नाम!

Harda Big News: गैस लीकेज होने के दौरान आग भभकी बहु का चेहरा हाथ झुलसे, रात भर दर्द से तड़पती रही महिला, परिजन सुबह अस्पताल लेकर आए!