jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda Big News: हरदा पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सायबर सेल ने विगत बर्षो में गुम हुए 188 मोबाईल खोजे, जिनकी कीमत लगभग 27- 28 लाख रु. थी, धारकों तक पहुंचाए।

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चैकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं श्री मति राजेश्वरी महोविया के निर्देशेां के परिपालन में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति आकांक्षा तलया के मार्गदर्शन में सायबर सेल हरदा में कार्यरत प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकूर एवं सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे, मयंक चैहान, लोकेश सातपूते, अनिल गोरस्या द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कडी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त एवं थानों से आये गुम मोबाईलों के आवेदन को एकत्रित कर तकनीकी सहायता से विगत बर्ष में गुम हुए कुल 188 नग मोबाईलों को खोजने में सफलता प्राप्त की है।

इन 188 मोबाईलों को संबंधित थानो को सूचित कर मोबाईलो को पुलिस कब्जे में लिया है। मोबाईल मालिकों को पुलिस कंट्रोल रुम हरदा बुलाकर गुम हुए मोबाईलों को सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाईल को प्राप्त कर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया। इन 188 मोबाइलों की कीमत अनुमानित 27- 28 लाख रुपये है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चैकसे द्वारा मालिकों को सुपुर्द किया गया। सायबर सेल हरदा द्वारा पूर्व में भी प्रेस कान्र्फेन्स के माध्यम से गुम हुए मोबाईलों को आवेदकों तक पहुंचाया गया है।

- Install Android App -

आवेदकगण जिनके मोबाईल गुम हुए है जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है कृपया सायबर सेल हरदा से संपर्क कर लेवें।

हरदा जिले की इस ग्राम पंचायत में अनियमिता भ्रष्टाचार का लगा अंबार, फिर भी जिम्मेदारों पर नहीं हुई कार्यवाही, पहले लाडली बहनों को नहीं मिला योजना का लाभ, अब फर्जी मस्टर रोल का चल रहा खेल! क्या होगी कार्यवाही या अधिकारी देगे अभयदान।