jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हरदा/हंडिया : कलेक्टर, एसडीएम, नपा सीएमओ, तहसीलदार थानेदार हुए स्थानांतरित, होर्डिंग-दीवारों पे अभी भी चल रहा नाम!

तहसीलदार कार्यालय  चौक चौराहों पर आज भी लिखा हुआ है…

हरदा : जिले में हरदा मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में, विभिन्न तहसील में जो अधिकारी आज से दो साल पहले  जिले में अपनी सेवाएं देकर अन्य जिलों में चले गए। इन अधिकारियों में जहां तत्कालीन कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, एसडीएम श्रुति अग्रवाल, नपा सीएमओ दिनेश मिश्रा, विभिन्न तहसील के तहसीलदार, थाना प्रभारी भी शामिल हैं।  उनके ट्रांसफर होने के बाद भी दीवारों पर, सार्वजनिक स्थानों पर आज भी उनका नाम चल रहा है।  हंडिया तहसील मुख्यालय पर आज भी नाम आपको देखने को मिल जाएगा। वही हंडिया बस स्टेंड पर थानेदार का नाम बोर्ड पर लिखा हुआ है। जबकि वो दो से तीन साल पहले अन्य जिले में चले गए। जिसके चलते कई बार आने जाने वाले और स्थानीय ग्रामीण गुमराह हो रहे है। आरटीआई में अपीलीय अधिकारी के रूप में नाम दर्ज होने से आवेदक भ्रमित होता है।

- Install Android App -

इधर, नियमानुसार अधिकारी के ट्रांसफर हो जाने के बाद विभाग के अधिकारियों को अपडेट जानकारी चस्पां करना चाहिए। ताकि लोग भ्रमित न हो।

कुछ ऐसा ही नजारा हरदा शहर में है। यहां लगे स्वागत द्वार पर आज भी भूतपूर्व नपा अध्यक्ष,स्थानांतरित सीएमओ का नाम लिखा हुआ है। नाम बदलने का समय भी विभाग के पास नहीं है।  विभाग के पास इस काम को करने के लिए मद भी होगी लेकिन बेखबरी देखिए कि जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं देते। देखना होगा कि कुंभकर्ण की नींद में सोये विभाग के ये जिम्मेदार लोग कब जागेंगे।

हरदा जिले की इस ग्राम पंचायत में अनियमिता भ्रष्टाचार का लगा अंबार, फिर भी जिम्मेदारों पर नहीं हुई कार्यवाही, पहले लाडली बहनों को नहीं मिला योजना का लाभ, अब फर्जी मस्टर रोल का चल रहा खेल! क्या होगी कार्यवाही या अधिकारी देगे अभयदान।