jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सुपूर्द किया, आरोपी युवक पर दुष्कर्म पाक्सो के तहत केस दर्ज !

हरदा : पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा गुम नाबालिक बालक /बालिकाओ को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिक अपहृता को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना क्षेत्र की एक फरियादिया महिला उम्र 45 साल 18/12/23 को रिपोर्ट किया की मेरी नाबलिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क 383/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

- Install Android App -

दौरान विवेचना दिनांक 25/07/2024 को हंडिया पुलिस को अपहर्ता एवं आरोपी की लोकेशन इंदौर मे प्राप्त हुई थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर इंदौर रवाना किया गया। जहाँ से अपहर्ता लडकी को हमराह लेकर थाना लाया गया बाद दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपहर्ता के कथन के आधार धार 366, 376 (2) एन भादवि 5एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफ कर आरोपी ग्यारस पिता रतन कोरकू उम्र 23 साल निवासी हनीफावाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 157 गजानान, आर 179 सुनील, आर 340 सचिन,की रही।