jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Harda News: ग्रामीण क्षेत्र की पुल-पुलियाओं पर पंचायतों द्वारा बेरियर व सकेंतक लगवाए जाएं

हरदा : अतिवृष्टि के कारण नदी नालों में बाढ़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने जिले की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्गाे पर ऐसे पुल, पुलियों पर जिन पर वर्षा के दौरान पानी ऊपर आ जाता है, वहां दोनों ओर बेरियर व संकेतक लगवाये जाएं। उन्होने ऐसे पुल पुलियों के दोनों ओर गांव के कोटवार को तैनात करने के निर्देश भी दिये हैं। सीईओ श्री सिसोनिया ने तहसील स्तर पर बनाये गये बाढ नियत्रंण कक्ष को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिये है। उन्होने बाढ की स्थिति में प्रभावित परिवारो के लिये आश्रय स्थल के लिये भवन चिन्हित करने तथा बाढ़ प्रभावितों के लिये भोजन, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये है।

सीईओ श्री सिसोनिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पशुओं के लिये आश्रय स्थल चिन्हित करने के निर्देश भी दिये है। उन्होने वर्षा के दौरान नदी, नालों पर पानी ओवरफ्लो होने से रास्ते बंद होने की स्थिति में मरीजों व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ग्राम पंचायत से वाहन की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिये है।

- Install Android App -

Harda News: लोक सेवा केन्द्र हरदा के संचालक पर 5 हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया