jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

इंदौर मे लड़कियो की गुण्डागर्दी युवक का पीछा कर चाकू से हमला किया गया, लड़किया पूर्व मे बमकांड में भी शामिल थी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24इंदौर। युवक को घेरकर 4 लड़कियाँ और 2 युवकौ ने घेरकर जानलेवा हमला किया फरियादी युवक जॉब कंसल्टेंसी से जुड़ा है। आरोपी युवतियों ने कार में तोड़फोड़ की और युवकों ने चाकू मार दिए। पुलिस ने पांच युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो युवतियां पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही है। इन पर बमकांड का भी आरोप लग चुका है।

*आरोपियो ने युवक का किया पीछा*

भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक घटना एकता नगर में पानी की टंकी के पास की है। वीर सावरकर नगर में गायत्री अपार्टमेंट में रहने वाला मयंक बजाज गुरुवार रात कार में पेट्रोल भरवा कर घर जा रहा था। सोलारिस होटल के समीप पीछे से बाइक पर आए युवक-युवती ने कार को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

*बाइक अड़ा कर कार रोक किया हमला*

मयंक ने उनका पीछा किया तो पानी की टंकी के समीप आरोपितों ने बाइक अड़ा कर कार रोक दी। मयंक कुछ समझता इसके पूर्व चार युवतियां और दो युवक आ गए। आरोपितों ने मयंक पर हमला कर दिया। उसको चाकू मारे और युवतियों ने कार फोड़ दी। मयंक के मुताबिक कार,मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश भी कर रहे थे।

पुलिस ने 8 आरोपियो को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मामले में साहिल, पलक मौर्या, प्रिया,खुशी, साक्षी सहित आठ आरोपितों को पकड़ लिया। तीन आरोपित नाबालिग है। टीआई के मुताबिक आरोपितों में मुकेरीपुरा मस्जिद पर बम फैंकने में शामिल रही युवती और युवक भी शामिल है।