jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क... हरदा GRP ने 1 घंटे में मोबाइल ढूंढकर फरियादी को सौंपा। खंडवा में ईद पर गौहत्या: पॉलिथीन में मिले सिर-पैर 31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है

सिवनी मालवा: बानापुरा दुर्गा कॉलोनी में लाखों की चोरी पुलिस गस्त की पोल खुली, लगातार हो रही है चोरी शहर के नागरिकों में आक्रोश,पुलिस की पकड़ से दूर चोर 

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। बानापुरा दुर्गा कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरो ने धावा बोल दिया। पूरे मामले का पता तब चला जब परिवार के लोग शुक्रवार सुबह घर वापस आये तो चैनल गेट सहित अन्दर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए मिले। जब घर के अन्दर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। वही अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे। जिसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी थाने में दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक नरेन्द्र लिल्लोरे तथा सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र मिश्रा ने घटना स्थल का निरिक्षण किया। पीड़ित परिजन रामबाबू यदुवंशी ने बताया की हम सब गाँव गए हुए थे जब सुबह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले साथ ही घर में रखी एलसीडी टीवी, वाशिंग मशीन लगभग 40 हजार रूपये नगदी सहित सोने तथा चांदी के आभूषण गायब थे, जिसकी सूचना थाने में दी है। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया की दुर्गा कॉलोनी स्थित रामबाबू छोटा भाई रामदास यादव के सूने मकान में चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है साथ ही पीड़ित को बुलाया गया है। एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Install Android App -

इनका कहनाहै।

चोरी का मामला सामने आया है सामाजिक तत्वों से पूछताछ की जा रही है कैमरे खंगारे जा रहे हैं जल्दी चोर पकड़े जाएंगे।

थाना प्रभारी उषा मरावी 

सिवनी मालवा।