jhankar
ब्रेकिंग
रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त

देवास मे औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु सरकार ने दी 883.68 लाख की मंजूरी!

मकडाई एक्सप्रेस 24 देवास।देवास इन्डस्ट्रीयल एरिया मे सुधार और विकास कार्यों की आवश्यकता काफी दिनो से मह्सूस की जा रही थी।

- Install Android App -

विधायक गायत्री राजे पवार के प्रयासों से  इंडस्ट्रियल एरिया की जर्जर सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 883.62 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। विधायक ने 25 जुलाई 2024 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को पत्र लिखकर इस क्षेत्र में खराब सड़कों और जलभराव की समस्या को उठाया था। मंत्री द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए और विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि की स्वीकृति प्रदान की।

विधायक का जताया अभार: उज्जैन रोड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों और नालियों की स्थिति में सुधार होगा, जिससे यहां के उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों, जिनमें गिरीश मंगला, ओमप्रकाश तापड़िया, अभय बांठिया, सुभाष शिंदे, मिलिंद सोलंकी, दिलीप आवटे, हिमांशु राजोले, किशोरसिंह राजपूत, विनय कावले आदि शामिल थे, ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।