jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

हंडिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हडिया को मिला सिविल हॉस्पिटल का दर्जा, दो करोड़ की लागत से होगा भवन का निर्माण

हंडिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया के अंतर्गत 165 ग्राम आते हैं।करीबन 10 वर्ष पूर्व हंडिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिला।ऐसे में कोरोना काल में यहां पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मरीज को उपलब्ध कराई गई।वही डॉक्टर शैलजा महाजन द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण करते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला नसबंदी की व्यवस्था के साथ ही एक्स रे,डेंटल चेयर, ई सी जी एवं ब्लड की जांच की मशीन आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।जिससे प्रतिदिन यहां पर बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ दिखाई पड़ती है।

डॉ महाजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हंडिया समुदाय स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सिविल हॉस्पिटल का दर्जा प्रदान किया गया है।जिसके चलते यहां पर दो करोड रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य होना है।जिसमें 20 नए बेड की भी व्यवस्था की गई है।जिसके लिए दो वार्ड नए बनाए जाएंगे साथ ही माइनर ओटी एवं तीन डॉक्टर कक्ष के साथ ही नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एवं कुपोषित बच्चों की भर्ती के लिए कक्ष बनाये जाबेगे।

- Install Android App -

नवीन भवन में किचन सेट एवं बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।यह भवन वर्तमान भवन के सामने स्थित खाली प्लाट पर बनाया जाना प्रस्तावित है।जिसका कार्य शीघ्र ही शुरू होना है।गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक भी आयोजित की गई।जिसमें विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी जनपद सदस्य मंजू धनगर एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

 शैलजा महाजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी