jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में 7 लोग जिंदा जले, कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से फटे सिलेंडर इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत सुप्रीम कोर्ट का यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे पर बड़ा निर्णय, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने ... इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया

सोयाबीन का भाव ₹6000 प्रति क्विंटल किसानो को मिलना चाहिए : युवा किसान आगे आएं, विधायको ने भी सीएम को लिखा पत्र !

हरदा – सोयाबीन का भाव तेजी से गिरता जा रहा है मंडी में सोयाबीन का भाव 4000 से 4500 हजार प्रति क्विंटल किसानों को दाम मिल रहा है जिससे किसान परेशान है और नाराज है जबकि मंडी भाव ₹6000 प्रति क्विंटल है।

किसानो की मांग है कि सोयाबीन का भाव 6000 तो प्रति क्विंटल मिलना चाहिए हमारे भारत देश में किसानों का बड़ा महत्व है। और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और ऐसे में सोयाबीन का भाव किसानों को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा किसानों में आक्रोश का माहौल है । जिसको लेकर बीते कल खिरकिया में भी हजारों किसानों ने रेली निकालकर सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सोयाबीन का 6 हजार का भाव करने की है। खिरकिया में युवा किसान नेता लखन पटेल ने कहा की अभी हम आवेदन निवेदन कर रहे है। किसान को लागत भी नही निकल रही सरकार सोयाबीन का 6 हजार का भाव करे। अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आगे उग्र आंदोलन किसान समाज करेगा।

- Install Android App -

सोयाबीन के भाव को लेकर हरदा जिले में किसानों द्वारा एसडीम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे गए।

दोनो विधायक ने सीएम को लिखा पत्र,,,

हरदा जिले के विधायक डॉक्टर राम किशोर दोगने एवं टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने किसानों के हित के लिए खड़े हुए हैं । दोनो विधायको ने किसानो की मांग को जायज बताते हुए कहा की सीएम को किसान हित में शीघ्र ही 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल सोयाबीन की खरीदी के आदेश करना चाहिए।

युवा नेता एवं समाजसेवी , अखिल भारतीय वीर युवा गुर्जर महासभा के सदस्य प्रोफेसर अर्पित गुर्जर ने अपने माध्यम से सरकार से विनम्र निवेदन किया की सोयाबीन का भाव ₹6000 प्रति क्विंटल किसानों को दिया जाना चाहिए। अर्पित हरदा जिले के ग्राम कुकरावद के कृषक के पुत्र है। उन्होंने देखा है कि किसान किस तरह से परिश्रम कर अपनी फसल की पैदावार करता है।
युवा नेता श्री गुर्जर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कसाना एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग कि है की सोयाबीन का भाव जो 6000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।
वर्तमान में किसानो को उनकी लागत के आधार पर यूरिया खाद डीजल की महंगाई को देखते हुए सोयाबीन का भाव ₹6000 प्रति क्विंटल मिलना चाहिए।