jhankar
ब्रेकिंग
1 जुलाई 2026, बुधवार हरदा मध्यप्रदेश का पंचांग और राशिफल मोदी के मुखौटे में चोर: भीलवाड़ा मोबाइल दुकान से 40 फोन चोरी, CCTV फुटेज वायरल 30 जून 2026 मंगलवार शाम की ताजा खबरें हंडिया : कर्ज चुका चुके, फिर भी 10–12 लाख की मांग और धमकियां" — महिला ने एसपी जनसुनवाई में लगाई न्या... किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .....

देवास नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल और कोटेशन से भ्रष्टाचार की शिकायत  

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।शहर के नगर निगम मे फर्जी बिल और कोटेशन लगाकर करोड़ो के भ्रष्टाचार की शिकायत जिला कलेक्टर और लोकायुक्त मप्र से की गई है। जिस पर सोमवार लोकायुक्त टीम ने सम्बंधित दास्तावेजो की जांच की है।

घोटालो की गहन हो जांच

एक शिकायतकर्ता ने देवास नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल और कोटेशन के आधार पर हुए भ्रष्टाचार की शिकायत जिला कलेक्टर और महानिदेशक लोकायुक्त विभाग, म.प्र. शासन भोपाल को की है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इंदौर की तर्ज पर देवास नगर निगम में हुए वित्तीय घोटालों की गहन जांच की जाए।

- Install Android App -

अधिकारी और ठेकेदारो की आपसी सांठ गांठ का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम के वित्त विभाग के प्रभारी पुनीत शुक्ला, कार्यपालन यंत्री इंदूप्रभा भारती और अन्य अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर पिछले वर्षों में करोड़ों के बोगस बिल पास किए हैं।जनता के रुपयो का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग की है कि इन सभी कार्यों की मेजरमेंट बुक का सत्यापन किया जाए और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

लोकायुक्त टीम ने लिये बयान और दस्तावेज की जांच

शिकायत के आधार पर उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को देवास नगर निगम में दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कार्यपालन यंत्री इंदूप्रभा भारती और सब इंजीनियर दिलीप मालवीय के बयान लिए और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है।