jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

MP BIG NEWS : अस्पताल मे अचानक विस्फोट के साथ एसी फटा एक मरीज की मौत

ग्वालियर में जेएएच अस्पताल के ट्रामा सेंटर की घटना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्‍वालियर। शहर के मुख्य अस्‍पताल जेएएच के ट्रामा सेंटर के एसी में अचानक आग लगी और विस्‍फोट हो गया।एक मरीज की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जेएएच अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार की सुबह सात बजे सीलिंग एसी में आग लग गई जिस से एसी फट गयाट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर ही था। ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य 9 मरीज सुरक्षित हैं। जिन्हे दुसरे स्थान पर शिफ्ट कराया है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सीलिंग एसी लगे हुए हैं। इन्हीं एसी में से एक में मंगलवार सुबह करीब सात बजे आग लग गई और उसमें विस्फोट हो गया। यह एसी आजाद नामक मरीज उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आग लगने व विस्फोट के बाद आग को प्रबंधन के लोगों ने बुझाया और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।

घटना के कारणो की होगी जांच

अस्पताल प्रबंधन अब जांच कर रहा है कि एसी में आग कैसे लगी और विस्फोट कैसे हुआ?

मौके पर अस्पताल प्रबंधन सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर पहुंच चुके हैं।अब अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है की आग लगने की घटना पर तुरंत ध्यान नही दिया गया और बिजली उपकरण मेनटेनेंस मे लापरवाही है।