jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

इंदौर बल्ला कांड: 9 सितंबर को आयेगा कोर्ट का फैसला, आरोप: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश ने नगर निगम के अधिकारियों पर क्रिकेट का बल्ला चलाया था

आकाश के खिलाफ एफआईआर कराने वाला अधिकारी भी बयान से पलटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्ला कांड से सम्बंधित बहस विशेष न्यायालय में सोमवार को पूरी हो गई। अब 9 सितंबर को कोर्ट फैसला आयेगा।

क्या था पूरा मामला 

- Install Android App -

पांच साल पहले नगर निगम के अधिकारी जेल रोड क्षेत्र में जर्जर मकान को हटाने की कार्रवाई कर रहे थे।इसी दौरान आकाश विजयवर्गीय कार्रवाई को रोकने व विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान तथाकतिथ घटनाक्रम हुआ था।जिसको लेकर पूरे प्रदेश मे चर्चा रही।

कोर्ट मे पेश वीडियो एडिटेड है

कोर्ट में विजयवर्गीय के वकीलों की दलील बहस के दौरान विजयवर्गीय के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि घटना का जो वीडियो पेश किया गया और बहुप्रसारित हुआ वह एडिटेड है।वहीं, बल्ला कांड में शिकार बताए गए और एफआईआर दर्ज करवाने वाले निगम अधिकारी भी बयान से पलट गए।उन्होंने भी पूर्व विधायक द्वारा बल्ले से वार करने की बात को गलत बता दिया। मामले से सम्बंधित कोर्ट का फैसला 9 सितम्बर को आयेगा।