jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

हंडिया : हंडिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक हुई संपन्न!  सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियां समिति के सदस्यों की जानकारी बनाकर थाने में दें: तहसीलदार श्री  उईके

हंडिया।गणेशोत्सव,डोल ग्यारस सहित अन्य आगामी पर्वों को देखते हुए गुरुवार शाम को पुलिस थाना परिसर में तहसीलदार वीरेंद्र उईके की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण,आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई।

- Install Android App -

साथ ही त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपायों,विशेष व्यवस्थाओं और अन्य मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों,गणमान्यजनों से बातचीत हुई।तहसीलदार उईके ने कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियां अपनी जानकारी पुलिस को दें।और सुरक्षा की दृष्टि से देर रात में समिति के एक व्यक्ति को पंडाल में ही सुलाएं‌‌।जिसके मोबाइल नंबर पुलिस थाने में दें।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया कि डोल ग्यारस पर डोल निकलते है।इस पर सदर रफीक खां ने बताया कि उसी दिन उनके समाज का जुलूस भी निकलेगा।इस पर ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक साथ जुलूस निकालेंगे।

साथ ही सुरक्षा,विद्युत,सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई।तहसीलदार ने कहा कि मां नर्मदा के तट पर कृत्रिम कुंड का निर्माण किया जाएगा।जिसमें प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा।इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र उईके,ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,एएसआई व्ही के रघुवंशी,पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका तिवारी,ओमप्रकाश दुवे,रफीक खां सहित कई गणमान्य जन और रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।