jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

नर्मदा नदी: देवरानी जेठानी के शव मिले पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपे: मायके ससुराल पक्ष के तीन परिवार सदमे में , बच्चो का रो रोकर बुरा हाल

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। जिले शिवपुर तहसील के ग्राम भिलाड़िया के नर्मदा घाट में ऋषि पंचमी पर स्नान करने गई देवरानी जेठानी डूब गई थी। जिनकी एनडीआरएफ सहित पुलिस टीम तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे दोनों के शव मिल गए । पुलिस सहित एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद शव को नर्मदा नदी में से निकाला। एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। जेठानी का एक दो साल का मासूम बेटा छोड़ गई। वही देवरानी की चार माह पहले ही शादी हुई थी।

दोनो का अंतिम संस्कार भिलाड़िय घाट पर एक साथ किया गया।

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की रविवार सुबह 10 बजे नर्मदा स्नान करने आई दो महिलायें डूब गई थी। कल अँधेरा होने तक महिलाओं की तलाश की थी परन्तु शव नहीं मिल पाए थे। सोमवार सुबह 7 बजे से पुनः तलाश शुरू की गई थी। जिसमे एक महिला रानू तंवर का शव ग्राम भिलाड़िया के पास ही मिला तथा दूसरी महिला रक्षा तंवर का शव उमरिया घाट के पास मिला है। दोनों को निकाल लिया गया है, वही पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम के लिए भिजवाया। शव परिजनों को सौप दिए। इधर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा, वही मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Install Android App -

आपको बता दें की दोनों महिलायें ऋषि पंचमी के अवसर पर नर्मदा घाट पर स्नान करने आई थी और अचानक गहरे पानी में चली गई। दोनों महिलायें ग्राम फरीदपुर की रहने वाली है। तथा देवरानी जेठानी हैं। डूबने वाली महिलाओं में रक्षा तंवर उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रानू तंवर उम्र लगभग 22 वर्ष है।

Big news: नर्मदा स्नान करने गई दो महिला देवरानी और जेठानी गहरे पानी में डूब गई। तलाश जारी