jhankar
ब्रेकिंग
25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...

युवक ने बाईक को उठाकर पानी से निकल पुलिया पार की ! लोग कह रहे MP का बाहुबली, वीडियो हो रहा वायरल लोग दे रहे प्रतिक्रिया

मकडाई एक्सप्रेस 24 दमोह। विगत दिनों जिले के बटियागढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी । सभी नदियां इस दौरान उफान पर थी ।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरनाक नजारे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन बटियागढ़ का नजारा देख लोगों ने दाँतो तले अंगुली दबा ली जिसमें यी एक युवक बाइक को सिर पर उठाकर उफनती नदी को पार कर रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई इस युवक को

लोगो ने युवक को मध्यप्रदेश का बाहुबली कहा

- Install Android App -

बाढ़ के पानी से अपनी बाइक बचाने के लिए एक युवक ने बाइक को सिर पर उठा लिया।उसी हालत में उफान पर आए जंगली नाले के गहरे पानी में से होकर पार कर सुरक्षित स्थान तक पहुंच गया। इस अद्भुत नजारे का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग इसे बाहुबली का नाम दे रहे हैं। *( यह एक जोखिम भरा कदम है। बारिश के दौरान किसी को भी ऐसा कारनामा नहीं करना चाहिए।)*

100 मीटर तक सिर पर बाइक रखकर चला

युवक बटियागढ़ ब्लॉक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार दोपहर बाइक से मगरोन गया था। इस दौरान भी इसी तरह उफनते नाले में बाइक सिर पर रखकर लेकर गया था। वह वापस मगरोन से लौट रहा था, तभी सुनवाहा के पास पड़ने वाले बकरऊ नाले पर पानी था। उसे पार करने के लिए उसने अपनी बाइक को सिर पर उठाकर चल पड़ा। कमर तक पानी में करीब 100 मीटर तक सिर पर बाइक रखकर वह चला। उसके बाद दूसरे किनारे पहुंचकर घर के लिए निकल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।