jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

5 लाख की बीमा राशि शून्य करने श्रमजीवी पत्रकार संघ ने हरदा कलेक्टर को सौपा ज्ञापन… 

HARDA _मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष दद्दा माननीय शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि जीरो कि जाए ज्ञापन में इस बात भी उल्लेख किया गया कि कई पत्रकार साथी ऐसे हैं जिन्हें उन्हे अख़बार मालिको की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता है वे प्रीमियम की राशि जमा करने में असमर्थ हैं।

- Install Android App -

इसी उद्देश को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदा जिला इकाई के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह को ज्ञापन एक सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने पत्रकारों का स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा योजना की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया है। इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मांग की है कि मध्य प्रदेश में भी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी में हरदा जिला इकाई से जिला अध्यक्ष मो. जफर अंसारी, उपाध्यक्ष अखिलेश बिल्लौरे, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव फारुक (शाहरुख) खान, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार बघेल, वरिष्ठ पत्रकारों में पवन तिवारी, अतुल मालवीया, अर्जुन सिंह देवड़ा, शिशिर गार्गव,राकेश खरका,कपिल घाटे, कीर्तन ओनकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे।