jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

ईद मिलादुन्नबी पर निकाला मुस्लिम भाइयों ने जुलूस , कई जगह हुआ स्वागत, पुलिस ने चाक-चौबंद रखी व्यवस्था, प्रशासन का माना आभार

हरदा। सोमवार को हरदा जो की हृदय नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां की एकता भाईचारा हमेशा बना रहता है। आज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर सोमवार को ईद मिलादुन्नबी पर शहर के मुख्य मार्गो से भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस में आपसी सद्भाव और देश प्रेम का जज्बा देखने को मिला। जुलूस में शामिल बच्चे युवा इस्लामिक झंडे लहराते हुए चल रहे थे।

हिंदू भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर शामिल होकर जुलूस में शामिल मुस्लिम समाजजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल विधायक आर के दोगने नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी सहित अन्य कई लोगो के द्वारा जगह जगह जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

- Install Android App -

हिंदू मुस्लिम में एकता भाईचारा यहां देखने को मिला, 

शहर के टॉक चौराहे पर सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने शहर की पहचान गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल की तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला मोजूद रहा। वही नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यो सहित राजस्व विभाग के पटवारी सहित ग्राम पंचायत सचिवों की भी ड्यूटी आज लगाई गई थी।

जुलूस के समापन के बाद मुस्लिम समाज ने हरदा जिला पुलिस प्रशासन का आभार माना