jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

हरदा रोलगांव: विधायक डॉक्टर आर के दोगने ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा ग्राम रोलगांव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 07 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत थी। जिसका भूमि पूजन गुरुवार को हरदा विधायक द्वारा किया गया। ग्राम रोलगांव पहुंचे हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व शीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम रोलगांव में विधायक निधि की सात लाख अस्सी हजार रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जिस पर स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ. दोगने का फूलमालाओं से स्वागत सत्तकार कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच संजय यादव, ग्राम सचिव रितेश सोनी, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, बबलू यादव, सुरेंद्र बिश्नोई, कैलाश यादव, बद्री प्रसाद यादव, ओम यादव, बलराम यादव, चंदू मोरछले, रामगुलाम मोरछले, गोविंद यादव, सचिन यादव, राकेश यादव, प्रेमनारायण यादव, करण यादव, सुंदरलाल यादव, राजू यादव, अजय पाटिल, राजेश सोनकर एवं पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।