jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

देवास: लापता महिला व उसकी तीन साल की बेटी का शव कुएं में मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी !

अनिल उपाध्याय देवास

देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवझिरी में लापता एक महिला व उसकी तीन साल की बेटी का शव शुक्रवार शाम को एक कुएं में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शवों को बाहर निकालने के लिए प्रयास किए, लेकिन मायके वालों ने शव को बाहर नहीं निकालने दिया।

पुलिस के अनुसार देवझिरी निवासी 23 वर्षीय ममता पति जीवन व उसकी तीन वर्षीय बेटी का शव शुक्रवार शाम को कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया। महिला मंगलवार से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी उदयनगर पुलिस थाना में दर्ज कराई थी। शव कुएं में दिखाई देने पर जीवन के भाई सुरेश ने महिला के मायके सोबाल्यापुरा में सूचना दी। सूचना पर ममता का भाई बबलू अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।

- Install Android App -

इधर भीड़ देखकर जीवन और उसके परिजन मौके से भाग गए। महिला के मायके वाले कुएं से शव निकालने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि जीवन और उसके परिजन नहीं आते, तब तक शव को बाहर नहीं निकालने देंगे। शाम 6 बजे तक जीवन का रास्ता देखा, नहीं आने पर शवों को कुएं से बाहर नहीं निकाला गया। जीवन के घर पर भी कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की।

ममता के भाई बबलू पिता अनारसिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहन के साथ जीजा मारपीट करता था। सितंबर 2023 में भी बहन के पैर तोड़ दिए थे। छह माह बाद वरिष्ठों के कहने पर हमने उसे ससुराल भेज दिया था। उस समय हमने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पति उसके साथ मारपीट करता था।

थाना प्रभारी बी डी बीरा ने जीवन व उसके परिजनों की तलाश के लिए पुलिस दल भेजा। शाम 7 बजे जीवन व उसके परिजन को पुलिस ने तलाश कर लिया व उन्हें थाने पर लेकर आए, लेकिन रात होने से शव बाहर नहीं निकाले जा सके। थाना प्रभारी बीरा ने बताया, कि लाश काफी गल चुकी है। इंदौर में डॉक्टर की पैनल के द्वारा पीएम किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। सुरक्षा की द्ष्टि से घटना स्थल व कुएं के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।

—–